रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नमामि गंगे से जुड़े स्वयंसेवियों ने भी भागीदारी की। अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए समाज में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. विशाल दत्ता ने जल संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. गोपी प्रसाद, अंविता सिंह, तुषार सिंह, अवधेश सिंह, शशांक, रिया और अनीशा आदि मौजूद रहे। संवाद