फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अगस्त्यमुनि बाजार में जाम से व्यापारी परेशान

Fri, 22 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में लगातार लग रहे जाम से स्थानीय व्यापारियों और आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने बताया कि मुख्य बाजार, विजयनगर, बिष्ट कॉलोनी व पीएनबी बैंक के सामने निजी दोपहिया व चारपहिया वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा है। व्यापार संघ ने अगस्त्यमुनि मैदान में पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की ताकि बाजार क्षेत्र में जाम से राहत मिल सके। इसी संदर्भ में व्यापार संघ ने कोतवाली अगस्त्यमुनि को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र पुजारा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उचित कदम उठाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें