फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सोनप्रयाग में हनुमान बैरियर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत, एक घायल

Fri, 22 May 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हादसे के बाद प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों से हटाईं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी

फाटा/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग में हनुमान बैरियर के समीप कई दुकानें हैं। यहां अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल का उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ढीली चट्टानों को बुलडोजर की मदद से हटाया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह आठ बजे हनुमान बैरियर के पास कई दुकानें हैं। साथ ही यहां चट्टान का हिस्सा ढीला होने के कारण खतरे की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को यहां अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोग इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, वाईएमएफ टीम और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में उम्मेद सिंह नेगी (48) निवासी ग्राम बड़ेथ, बसुकेदार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नेपाली मूल के बम बहादुर (42) घायल हो गए। घायल को पहले एमआरपी सोनप्रयाग लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

अपहले ही दुकानें हटा देते तो नहीं होता हादसा

हनुमान बैरियर के पास प्रशासन ने यहां लगी दुकानें हटा दी है। यदि यही कार्रवाई पहले की जाती तो शायद व्यक्ति की जान बच सकती थी। जिस स्थान पर चट्टान से पत्थर गिरे वह हिस्सा पहले से ही संवेदनशील था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि संबंधित स्थान पर चट्टान पहले से ढीली थी और संबंधित लोगों को चेतावनी देते हुए वहां से हटने के लिए कहा गया था। तब इस क्षेत्र को खाली नहीं कराया गया और यह घटना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें