फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सीतापुर पार्किंग में अवैध वसूली के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Fri, 08 May 2026 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-100 रुपये की जगह लिए जा रहे 500 से 1000 रुपये
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। सीतापुर पार्किंग में तीर्थयात्रियों से अवैध वसूली को लेकर गुस्साए व्यापार संघ ने पार्किंग का घेराव कर प्रदर्शन कर दिया। उन्होंने कहा कि 100 रुपये की जगह 500 से 1000 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने अवैध वसूली बंद करने की मांग की और धरना शुरू कर दिया।
सीतापुर में पार्किंग इस बार दिल्ली के व्यवसायी भारत भूषण के नाम आवंटित की गई है। समझौते के अनुसार पार्किंग में बने हॉल में सौ रुपये देकर कोई भी चालक या परिचालक रात्रि प्रवास कर सकता है। व्यापारियों का आरोप है कि पार्किंग संचालक प्रतिदिन करीब 500 से 1000 रुपये तीर्थयात्रियों से वसूलकर उन्हें रजाई गद्दा मुहैया करवा रहा है। साथ ही खाना बनाने के लिए दिए गए अतिरिक्त स्थान के लिए प्रति वाहन से भी 1200 रुपये वसूले जा रहे हैं। समझौते के अनुसार 8 घंटे पार्किंग की व्यवस्था देने पर प्रति वाहन से 300 लेने का प्रावधान है। व्यापारियों का आरोप है कि इन वाहन स्वामियों से तिगुना किराया वसूला जा रहा है। कई दिनों से आ रही इस तरह की शिकायतों से आक्रोशित व्यापारियों ने पार्किंग संचालक के विरुद्ध धरना शुरू कर दिया। स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े त्रिभुवन चौहान नेतृत्व में नितिन जमलोकी, अंकित गैराला, रामचन्द्र गोस्वामी, मनोज सेमवाल अशोक सेमवाल ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे का कहना है कि यदि यात्रियों से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अवैध वसूली की मुख्यमंत्री से शिकायत

जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पार्किंग में अवैध वसूली बंद करने मांग की। उन्होंने कहा कि पार्किंग संचालक पूर्व की अपेक्षा स्थानीय व्यवसायियों से दोगुना पैसा लेकर पार्किंग की दुकानों को आवंटित कर रहा है। साथ ही समझौते के इतर 250 रुपये लेकर तीर्थयात्रियों को रात्रि प्रवास करवा रहे हैं।
विज्ञापन



विधायक ने किया पार्किंग का निरीक्षण

लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सीतापुर स्थित पार्किंग व्यवस्था एवं यात्रा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार व नियमानुसार संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान एडीएम श्याम सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी, थानाध्यक्ष राकेंद्र कठैत, मनोज सेमवाल, कमलेश भट्ट,प्रेम सिंह सजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें