फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: त्योहारी सीजन में जीएसटी की छापामारी से व्यापार मंडल नाराज

Sun, 27 Sep 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी दीपावली और धनतेरस को देखते हुए बाजारों में जीएसटी विभाग की सक्रियता बढ़ने पर नगर उद्योग व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग ने नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट और महामंत्री तरुण पंवार ने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी को ज्ञापन सौंपकर त्योहारी सीजन के दौरान औचक सर्वे, छापामारी और जांच अभियानों पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन कारोबार के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है लेकिन अचानक बढ़ी विभागीय सक्रियता से व्यापारी मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। ज्ञापन में त्योहारी सीजन में सर्वे-छापा रोकने, भयमुक्त वातावरण देने और उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी यदि कार्रवाई नहीं रोकी गई तो राज्य के सभी 20 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों के साथ देहरादून स्थित जीएसटी कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें