जखोली ब्लॉक के बांसी मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर के बांसी खाई में गिरने से दो की मौत हो गई, जबकि अन्य छह घायल हो गए। घायलों का उपचार बेस चिकित्सालय श्रीनगर में चल रहा है।
होली के दिन देर शाम जखोली विकासखंड के बांसी मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार बांसी रोड में सड़क निर्माण में लगा एक ट्रैक्टर ग्राम शेरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक सहित कुल पांच व्यक्ति सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ व रुद्रप्रयाग पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया गया। घटना में ईश्वर सिंह (50) पुत्र अज्ञात निवासी मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई है, अन्य घायल को श्रीकोट बेस चिकित्सालय लाया गया है, जिनमें उपचार के दौरान एक अन्य घायल सागर (50) पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम बनकटवा, बांके नेपाल ने दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायल सुरक्षित है, जिनका उपचार बेस हॉस्पिटल श्रीकोट श्रीनगर में चल रहा है। घायलों में अशोक (39) पुत्र धन प्रसाद जिला बांके नेपाल वर्ष हाल लेबर बांसी रोड, राजेंद्र (51) पुत्र खड़क बहादुर निवासी जिला बर्दिया नगर पंचायत बांसघड़ी वार्ड नंबर 3 नेपाल, समीर (24) पढ़ियार पुत्र कर्ण बहादुर निवासी बर्दिया बेलवा नेपाल, विजय (32) पुत्र भीम बहादुर निवासी बांके गोहलपुर बनकटवा नेपाल, टीकाराम पुत्र खड़क बहादुर निवासी ग्राम वर्धा मदार नेपाल, सुनील (37) पुत्र बहादुर राणा निवासी ग्राम बांके बनकटवा नेपाल शामिल है।