फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपता पहुंच रहे पर्यटक, पाले में वाहन रपटने से कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर दुगलबिट्टा से आगे अत्यधिक पाला गिरने से पर्यटकों के वाहन रपट रहे हैं। कई दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, जिससे कई लोग घायल हो गए। साथ ही यहां जाम भी लग रहा है। रविवार को दिनभर हाईवे पर बनियाकुंड, दुगलबिट्टा और चोपता पहुंचने वाले पर्यटकों के वाहन नजर आए, लेकिन दुगलबिट्टा से अत्यधिक पाला गिरने के कारण यहां कई वाहन रपटते रहे, जिन्हें धक्का मारकर आगे बढ़ाया गया। इस दौरान कई दुपहिया वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त होने से कई पर्यटक घायल हो गए। इस समस्या के चलते दुगलबिट्टा से आगे जाम की स्थिति बनी रही। उधर, चोपता में होटल, लॉज और हट्स संचालकों को 30 फीसदी से अधिक बुकिंग मिल चुकी है। दूसरी तरफ यहां कड़ाके की ठंड के चलते सुबह और शाम को तापमान माइनस में होने से खासी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें