फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा की तैयारी को पंतनगर के एल्युमनाई ने उठाया बीड़ा

विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय के एल्यूमनाई व हिमाचल प्रदेश में तैनात एसडीएम शिवम प्रताप सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। छात्रों को सिविल सेवा की तैयारी कराने के लिए विवि के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय की देखरेख में विवि के पूर्व छात्र शिवम प्रताप सिंह ने बीड़ा उठाया है। इसके तहत पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तथा कृषि महाविद्यालय में शाम चार से छह बजे तक प्रतिदिन नि:शुल्क कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में वर्ष 2013 बैच के छात्र रहे शिवम का वर्ष 2018 में आईएएस के लिए चयन हुआ था। वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की चंबा तहसील में एसडीएम हैं। उन्होंने कक्षाएं संचालित करने के लिए दो लाख रुपये की ऑनलाइन प्रशिक्षण सामग्री सेवायोजन निदेशालय को मुहैया कराई गई है। निदेशक सेवायोजन एवं परामर्श डॉ. आरएस जादौन ने बताया कि वर्तमान में इस सुविधा का लाभ दो माह से वेटिरनरी कॉलेज में 60 एवं इसी माह प्रारंभ एग्रीकल्चर कालेज में लगभग 40 विद्यार्थी लाभ ले रहे हैं। अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। भविष्य में धन की उपलब्धता होने पर छात्रों को विधिवत कैरियर गाइडेंस की सुविधा उनके विवि में प्रवेश के समय से ही उपलब्ध कराई जाएगी। इधर, विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप, अधिष्ठाता कृषि डॉ. जे. कुमार एवं अधिष्ठाता पशुचिकित्सा डॉ. एसके शुक्ला ने डॉ. जादौन के प्रयासों तथा विवि के पूर्व छात्र द्वारा दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को दिये जा रहे सहयोग पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें