फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डूंगर-बड़ेथ में 11 केवी बिजली लाइन से बना खतरा

Fri, 01 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ब्लाॅक के ग्राम डूंगर-बड़ेथ में 11 केवी विद्युत लाइन ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बन रही है। सहारे खड़े विद्युत पोल कई जगह पर झुक रहे है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण विक्रम लाल बताया कि क्षेत्र स्लाइडिंग जोन में होने के कारण खंभों का संतुलन बिगड़ गया है और वे धीरे-धीरे झुकते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस लाइन के नीचे ही उनके भाई का मकान और कृषि भूमि स्थित है, जिससे उनके परिवार के साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान प्रेमनाथ सिंह रावत ने बताया कि कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इससे पूरे गांव के लोगों की जान जोखिम में है। वहीं, विद्युत उपखंड अधिकारी रोबिन असवाल ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही विभागीय टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक सुधार कार्य किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें