फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा पड़ाव व धाम में होगी तैनाती

Sun, 01 May 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
 9 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर एसडीआरएफ की टीम जिले में पहुंच गई है। 70 सदस्यीय टीम में एक इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर और अन्य जवान हैं। यहां पहुंची स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ) का नेतृत्व इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह भंडारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जवानों को अलग-अलग ग्रुप में एक-एक सब इंस्पेक्टर के साथ सोनप्रयाग, गौरीकुंड, लिनचोली और केदारनाथ में तैनात किया जाएगा। जंगलचट्टी और भीमबली के लिए जल्द नई टीमें पहुंचेंगी। इसके अलावा 8 सदस्सीय एक टीम बीते 24 अप्रैल से केदारनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।

भंडारी ने बताया कि एसडीआरएफ पूरे यात्राकाल में तैनात रहेगी। ये जवान श्रद्धालुओं को विषम स्थानों पर रास्ता पार कराने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते रहेंगे। विदित हो कि शासन द्वारा केदारनाथ में एसडीआरएफ के लिए स्थायी कैंप की स्वीकृति भी पूर्व में दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें