फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मरणोपरांत तोता सिंह को मिला स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा

Fri, 09 Jan 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग से स्वतंत्रता सेनानी तोता सिंह - फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की आजादी में दिया था महत्वपूर्ण योगदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। गुप्तकाशी नगर पंचायत के भैंसारी वार्ड के स्व. तोता सिंह को मरणोपरांत स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा मिल गया।
पूर्व सैनिक रणवीर सिंह नेगी वर्षों से अपने दादा स्वर्गीय तोता सिंह नेगी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिए जाने के लिए संघर्षरत थे। तोता सिंह वर्ष 1925 में सेना में भर्ती हुए थे। उस समय देश गुलाम था। देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उनके शौर्य पराक्रम के कई मेडल उनके परिजनों के पास आज भी संजोकर रखे गए हैं। इन्हीं शौर्य पराक्रमों और देश सेवा के लिए 15 अगस्त 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्वयं इन्हें ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया था। इन सब के बावजूद स्वतंत्रता सेनानी की सूची में उनका नाम दर्ज नहीं था। साथ ही परिजनों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। परिजन लगातार सेना एवं सरकार से इस संबंध में पत्राचार कर रहे थे। आखिरकार सरकार की ओर से जारी स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में उनका नाम सूचीबद्ध कर दिया गया है। स्वर्गीय तोता सिंह के परपोते रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के कुल 124 स्वतंत्रता सेनानियों की सूची में अब इनका नाम भी दर्ज हो गया है। यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें