रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस ने महिला राजस्व क्षेत्र बुढना व कोट बांगर से गुमशुदा हुई दो महिलाओं को सकुशल खोज निकाला और परिवार के सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी जखोली अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों लापता महिलाओं को खोज निकाला। दोनों महिलाओं को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवाद