रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में गुबारा क्लीनिक की शुरुआत की गई। अस्पताल के कक्ष संख्या-04 में शुरू हुए इस क्लीनिक में टाइप-1 मधुमेह से ग्रसित बच्चों और किशोरों को निःशुल्क उपचार किया जाएगा। वहीं देखभाल और नियमित मॉनीटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। गुबारा क्लीनिक में रोगियों को इंसुलिन की निःशुल्क उपलब्धता, नियमित जांच और मधुमेह मॉनिटरिंग किट भी दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि क्लीनिक की शुरुआत के साथ अब तक 6, टाइप-1 मधुमेह रोगियों का पंजीकरण किया जा चुका है और उन्हें किट वितरित की गई है। बताया कि जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों में मधुमेह जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। संवाद