फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खंड विकास कार्यालयों पर तालाबंदी करेंगे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
12 सूत्री मांगों के समर्थन में ग्राम प्रधान बुधवार को खंड विकास कार्यालयों पर तालाबंदी करेंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा है। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई की उपेक्षा का आरोप भी लगाया है। अगस्त्यमुनि ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन के महामंत्री विजयपाल सिंह राणा ने बताया कि प्रांतीय व जिला संगठन के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में संपूर्ण तालाबंदी का निर्णय लिया गया है। मांगपूर्ति तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ज्योति नेगी, सुनीता देवी, मनीषा देवी, रुक्मिणी देवी, महिपाल सिंह कंडारी, हरिकृष्ण गोस्वामी, सुनील सिंह, पूनम देवी, चांदनी देवी, सरला देवी, विनिता देवी, ऊषा देवी, योगेंद्र तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें