द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम में जमा दो फीट से अधिक बर्फ।
- फोटो : RUDRAPRYAG
आज बुधवार 18 नवंबर को भगवान बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति अपने पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में छह माह की पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएगी।
मंगलवार को सुबह 7 बजे रामपुर में मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली की विशेष पूजा-अर्चना की। सुबह 8.30 बजे श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा की डोली ने दूसरे पड़ाव के लिए प्रस्थान किया। डोली सवा पांच बजे गुप्तकाशी बाजार पहुंची। मराठा रेजीमेंट के बैंड धुनों के बीच बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां पुजारी शशिधर लिंग ने बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति की विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के बीडी सिंह, एनपी जमलोकी, राजकुमार नौटियाल, यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण, श्रीनिवास पोस्ती, ओंकार शुक्ला, अरविंद शुक्ला, विनोद शुक्ला, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, आशुतोष किमोठी, पूर्व प्रधान मदन अग्रवाल, राय सिंह राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।