फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रेबीज से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण जरूरी

Mon, 28 Sep 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। विश्व रेबीज दिवस पर जिले के स्वास्थ्य उपकेंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों को जानवर के काटने या खरोंचने पर शीघ्र चिकित्सकीय सलाह लेने और एंटी रेबीज टीका लगाने की जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि रेबीज संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि के काटने या खरोंचने से फैल सकता है। समय पर उपचार और निर्धारित टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि जानवर के काटने पर घाव को साबुन और बहते साफ पानी से 10 से 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके बाद शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटी रेबीज टीका लगवाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें