फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर बिछाई जा रही टाइल्स

Mon, 13 Jan 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से धनपुर के गांवों को जोड़ने वाले 10 किमी लंबे रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मोटर मार्ग को चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जा रहा है। मार्ग पर 30 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर हिस्से में इंटरलॉक टाइल्स बिछाई जा रही हैं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहेे हैं। नया बस अड्डा मार्ग से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तक रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मोटर मार्ग की हालत खराब है। लंबे समय से मार्ग को सुधारने की मांग हो रही थी, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। जिला योजना के तहत मार्ग पर टाइल्स लगाई जा रही हैं। पहले चरण में नया बस अड्डा से 150 मीटर तक टाइल्स बिछाई गईं। अब, दूसरे चरण में 200 मीटर हिस्से को टाइल्स बिछाकर दुरस्त किया जा रहा है। साथ ही अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत तोस ने बताया कि मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। बजट प्राप्त होने पर मार्ग के आगे के हिस्से पर इंटरलॉक टाइल्स लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें