रुद्रपुर के डिग्री कालेज में वर्चुअल गोष्ठी में भागते प्राध्यापक और स्वंयसेवी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/खटीमा। स्थानीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस वर्चुअल गोष्ठी के माध्यम से मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर कमल किशोर पांडे ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। एनएसएस प्रभारी डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने संगठन की स्थापना, उद्देश्यों और इतिहास की जानकारी दी। इस मौके पर हुई ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में विजयपाल ने प्रथम, अमृता उपाध्याय ने द्वितीय, मुस्कान चावला एवं नेहा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं और पौधरोपण हुआ। वहां पर जिला समन्वयक मनोज जौहरी, डॉ. हरनाम सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. शर्मिला सक्सेना, डॉ. शशिबाला वर्मा, डॉ. निर्मला जोशी, डॉ. अंचलेश कुमार, डॉ. रुमा साह आदि थे। इधर, एएनझा इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी गिरीश शर्मा और प्रधानाचार्य केके शर्मा ने गोष्ठी को संबोधित किया। इधर, खटीमा के थारु राइंका में स्वयंसेवियों ने कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। साथ ही योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। वहां पर प्रधानाचार्य रामेंद्र कुमार कटियार, कार्यक्रम अधिकारी बीएस मेहता, बीडी चिल्कोटी, गंगा गुलाम सविता, अजय कुमार अवस्थी आदि थे।