विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन विभाग ने सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर दिया है। इस दौरान दोनों क्षेत्रों में तीन मतदान केंद्रों को स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां के अन्य स्कूलों में स्थापित किया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र नेगी ने बताया कि केदारनाथ में मतदान केंद्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाड़व मल्ला को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाड़व मल्ला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिंवाला से राजूहा गिंवाला और जीआईसी चोपता से राप्रावि चोपता में शिफ्ट किया गया है।