विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने स्वयं ही चेकिंग अभियान का जिम्मा संभालते हुए कई वाहनों की चेकिंग कर चालक व सवारियों से जरूरी जानकारी मांगी। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें जागरूक भी किया। उन्होंने वाहन चालकों को कोविड-19 गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश भी दिए।