खड़पतिया और भीरी में लगा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
फोटो
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत खड़पतिया और भीरी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़पतिया में छात्र-छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण और किशोर स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरी में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरी में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई। जांच में तीन महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गईं। तीनों महिलाओं को चिकित्सकीय निगरानी और आगे की जांच कराने का परामर्श दिया गया।
खड़पतिया में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिमरन और एएनएम अर्चना जगवाण ने विद्यार्थियों को एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में टीकाकरण की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने पात्र किशोरियों के टीकाकरण के प्रति अभिभावकों से जागरूक रहने की अपील की। वहीं पीएचसी भीरी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्कर्षा जौहरी और उनकी टीम ने गर्भवती महिलाओं के वजन, रक्तचाप और शुगर की जांच की। कार्यक्रम में सीएचओ प्रीति, एएनएम ज्योति, स्टाफ नर्स श्वेता, आशा कार्यकर्ता विनीता देवी, बिछना देवी और सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।