फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भ्रामक सूचनाएं और फर्जी रील्स वायरल करने पर तीन प्राथमिकी दर्ज

Fri, 24 Apr 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सख्ती की शुरू, कोतवाली सोनप्रयाग में दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। केदारनाथ यात्रा के संबंध में भ्रामक सूचनाएं और फर्जी रील्स वायरल करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। कोतवाली सोनप्रयाग में ऐसे मामलों में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस ने यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारियों का संज्ञान लेकर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की 24 घंटे निगरानी में ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें यात्रा व्यवस्था को लेकर तथ्यहीन और भ्रामक बातें फैलाई जा रही थीं। इनसे श्रद्धालुओं को भ्रमित करने और यात्रा को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य संदिग्ध अकाउंट और प्लेटफॉर्म भी चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम ने हेली सेवाओं का जायजा लिया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा केदारनाथ में ही डटे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने केदारनाथ हेलिपैड का औचक निरीक्षण कर हेली सेवाओं, यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर हेली सेवा और दर्शन व्यवस्था को परखा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग और धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें व श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करें। संवाद

केदारनाथ धाम में फर्जी दानपात्र जब्त
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में रखा एक फर्जी दानपात्र जब्त किया गया है। जिलाधिकारी व बीकेटीसी के सीईओ विशाल मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में संदिग्ध दानपात्र मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से दानपात्र को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



उत्कृष्ट सेवा पर जवान सम्मानित
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट सेवा व तत्परता दिखाने वाले जवानों को सम्मानित करने के लिए जनपद पुलिस ने पुलिस पर्सनल ऑफ द डे अभियान शुरू किया है। 22 अप्रैल को कपाट खुलने के साथ ही पूरे जनपद में शुरू हुए इस अभियान के तहत उपनिरीक्षक चरण सिंह को पुलिस पर्सनल ऑफ द डे चुना गया। उन्होंने मंदिर परिसर में बिना अनुमति ड्रोन उड़ा रहे दो व्यक्तियों पर कार्रवाई कर ड्रोन जब्त किए थे। साथ ही भीड़ में बिछड़े एक बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलाया और एक श्रद्धालु का खोया पर्स लौटाया। वहीं मुख्य आरक्षी जपाल सिंह ने मंदिर क्षेत्र में अनधिकृत ड्रोन संचालित कर रहे व्यक्तियों पर कार्रवाई कर ड्रोन जब्त कराए और बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाने में मदद की। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा के दौरान जवानों को प्रेरित करना इस अभियान का उद्देश्य है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें