फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक रतूड़ा में तीन दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लॉग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तीन दिवसीय वर्चुअल लैब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर ट्रेनर द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान रतूड़ा में प्राविधिक शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय वर्चुअल लैट प्रशिक्षण शिविर में कंप्यूटर विभाग के प्रवक्ता गोपाल बुटोला ने बताया कि कोरोना कॉल में ऑनलाइन प्लेटफार्म पढ़ाई का सबसे बेहतर माध्यम बनकर उभरा है। इसलिए, छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रैक्टिल के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्राविधिक शिक्षा द्वारा 50 फीसदी थ्योरी व 50 फीसदी प्रयोगात्मक परीक्षा का मानक तय किया गया है। इसे देखते हुए स्लॉग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की मदद से वर्चुअल लैब से विषयवार कंप्यूटर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण कराए जा रहे हैं। इस मौके पर वर्चुअल लैब कोआर्डिनेटर डॉ. नरेंद्र पंवार ने कहा कि प्रशिक्षण के पहले दिन लिनेक्स व विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाइव प्रैक्टिकल कराए गए। इस मौके पर एप्लाइड साइंसेज की विभागाध्यक्ष डॉ. इंदू नेगी , आरती भंडारी, सुदर्शन सिंह, विनीत गौड़, पंकज सैलानी, योगेश चंद्र रैवानी, विनोद सेमवाल, मनोरमा नेगी, श्वेता नेगी, रेखा रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें