फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस

Sat, 19 Mar 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह ने नगर क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य बाजार और महादेव मोहल्ला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित पाई गई। जबकि भाणाधार केंद्र पर कार्यकत्री निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंची। ड्यूटी के प्रति लापरवाही मानते हुए जिला परियोजना अधिकारी ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



शनिवार को नव नियुक्त जिला परियोजना अधिकारी प्रात: 9 से 10 बजे के बीच नगर के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान इन केंद्रों पर सहायिका और दो-दो, तीन-तीन बच्चे उपस्थित थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नहीं थी। मुख्य बाजार और महादेव मोहल्ला केंद्र पर कुछ देर इंतजार के बाद भी कार्यकत्री नहीं पहुंची। इधर भाणाधार केंद्र पर कार्यकत्री 10.30 बजे पहुंची। सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय से लगे केंद्रों में तैनात कर्मियों का यह रवैया उचित नहीं है। तीनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया कि वे समय-समय पर नगर सहित दूरस्थ क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें