शांतिपुरी। ग्राम शांतिपुरी नंबर दो सत्संग आश्रम स्थित नौलिंग देवता के मंदिर में ग्रामसभा की ओर से लगाए गए सौर ऊर्जा लाइट की बैट्री और 12 घंटियां चोर ले गए। रविवार सुबह ग्रामीण जब मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था। मंदिर कमेटी अध्यक्ष दिवान सिंह कोरंगा की सूचना पर पंतनगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में पहले भी घंटियां और सामान की चोरी हुई थी, जिसका आजतक खुलासा नहीं हो सका है।
उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और नशे के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने की मांग की। वहां देव सिंह कोरंगा, सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, तारा सिंह, हयात सिंह कोरंगा, कुंदन सिंह बड़ती, सुरेन्द्र कोरंगा, रेखा देवी मौजूद रहे। ब्यूरो
फोटो 17आरडीपी 14पी: शांतिपुरी के मंदिर में हुई चोरी की घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।