फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने की चोपता-चंद्रशिला ट्रैक की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कू के रिषभ मैठाणी के रुद्रा हिंवाला अभियान में रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के 32 युवाओं ने चोपता-चंद्रशिला ट्रैकिंग रूट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान दो क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया, जिसे ईडीसी चोपता को सौंपा गया। इस अभियान में सभी युवा स्वेच्छा से शामिल हुए थे। लगभग पांच घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। समिति के प्रदीप सिंह ने रुद्रा हिंवाला अभियान के तहत युवाओं के प्रयास की प्रशंसा की। अभियान में मक्कू, गौंडार, रांसी, ऊखीमठ, चंद्रापुरी, गुप्तकाशी, देवर, अगस्त्यमुनि, पोखरी और गोपेश्वर के भूपेंद्र पंवार, अभिषेक पंवार, प्रशांत तिवारी, गिरीश चौहान, अमित सजवाण, राहुल राणा, पंकज पंवार सहित 32 युवाओं ने प्रतिभाग किया। अभियान के संचालक रिषभ मैठाणी ने बताया कि समय-समय पर इस अभियान को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें