फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आठ सितंबर में प्रकाशित हाेगी मतदाता सूची

Sun, 06 Sep 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन को जिला पंचायत और नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम तय हुआ है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने इसकी समय सारिणी जारी की है जिसमें आठ सितंबर को निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर तक मतदाता सूची का निरीक्षण कर दावे और आपत्तियां दाखिल हो सकेंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का 12 सितंबर को निस्तारण होगा। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। दावे और आपत्तियों से संबंधित सभी कार्रवाई जिला कार्यालय में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें