अगस्त्यमुनि। विकसित उत्तराखंड 2047 की परिकल्पना को लेकर पीजी कॉलेज में शनिवार को चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संकल्प प्रस्तुत किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में शिखा ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में मानसी ने प्रथम, प्रभात ने द्वितीय और सूरज ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं संचालन डॉ. शशिबाला पंवार और सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेकानंद भट्ट ने किया। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष लक्की राणा मौजूद रहे। संवाद