फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी के लिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी के राजकीय आदर्श इंटर कालेज गुप्तकाशी व क्यूंजा घाटी के जीआईसी क्यूंजा का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। सात दिवसीय शिविर के दौरान ग्रामीणों से शराबबंदी के लिए संकल्प पत्र भरवाने के साथ ही कई जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्यूंजा में शिविर का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह नेगी व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान विनीता देवी व वंदना ने कहा कि इस तरह के जागरूकता परक कार्यक्रम से ग्रामीणों को भी लाभ मिलता है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक विजय बैरवाण ने कहा कि सात दिवसीय शिविर में ग्रामीणों को शराबबंदी के प्रति प्रेरित किया जाएगा। साथ ही संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी हरेंद्र बर्त्वाल , शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजनारायण सिंह राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष ज्योति राणा, दिनेश नेगी, लक्ष्मण सिंह, बीएल भारती, केएस बिष्ट समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। उधर, जखोली ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय इंटर कालेज घंघासू-बांगर के स्वयंसेवियों ने मथ्या गांव में सफाई अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें