फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवारा यात्रा सिरवाड़ी गांव पहुंची

Wed, 20 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
जखोली के पुलन गांव से सिरवड़ी गांव पहुंची भगवान वासुदेव की डोली की पूजा-अर्चना करते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दिवारा यात्रा पर निकली भगवान बासुदेव की डोली पूलन गांव से अपने अगले पड़ाव के लिए सिरवाड़ी गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से पूलन गांव में भ्रमण करने के बाद बुधवार को भगवान बासुदेव अपने अगले पड़ाव स्थल सिरवाड़ी गांव पहुंचे।

सीरवाड़ी गांव की सीमा में पहुंचते ही वहां पहले से भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने डोली का फूल मालाओं व भगवान के जयकारों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, वाचस्पति सेमवाल, विष्णु प्रसाद, महावीर पंवार, कुलेन्द्र राणा, विजेंद्र मेंगवाल, संपूर्णानंद सेमवाल समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें