फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए दो युवक अलकनंदा में बहे

Tue, 16 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन जिला न्यायालय परिसर में मजदूरी करने वाले दो युवक अलकनंदा नदी में बह गए। राजस्व और रेगुलर पुलिस युवकों की खोजबीन में जुटी रही, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


मुख्य बाजार से चार किमी दूर कोटेश्वर में निर्माणाधीन कोर्ट में मजदूरी का कार्य करने वाले अजरुद्दीन (20) पुत्र जुफरान और सद्दाम हुसैन (25) पुत्र खुर्शीद, निवासी ग्राम रसूलपुर थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर गत दिवस सोमवार को साथियों के साथ अलकनंदा नदी में नहाने गए।

नहाते समय अजरुद्दीन का पैर फिसल गया और वह नदी बह गया। समीप ही नहा रहे सद्दाम ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी अनियंत्रित होकर तेज बहाव में बह गया। साथ में गए साथियों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार और तहसीलदार एमएल भेंतवाल मय टीम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक बहते हुए कोटेश्वर शिवालय तक देखे गए, लेकिन उसके बाद कोई पता नहीं लग पाया। इधर, सूचना पर युवकों के परिजन भी पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने के कारण खोजबीन में दिक्कत हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें