फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पंचायतों से शुरू होगी तंबाकू मुक्त रुद्रप्रयाग की मुहिम

Thu, 11 Jun 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनाड़, कमेड़ा, लमेरी व डुंगरी को बनाया जाएगा मॉडल गांव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जनपद को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में पुनाड़, कमेड़ा, लमेरी व डुंगरी ग्राम पंचायतों को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में चारों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पुनाड़ के ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, कमेड़ा की ग्राम प्रधान ऊषा देवी, लमेरी की ग्राम प्रधान प्रतिभा व डुंगरी की ग्राम प्रधान विनायका भट्ट ने अपने गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम की जानकारी देते हुए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इन चार ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित करने के बाद अभियान का विस्तार अन्य पंचायतों में भी किया जाएगा। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के सोशल वर्कर दिगपाल कंडारी, बालाजी सेवा संस्थान देहरादून के डिविजनल कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह, सुधांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें