फोटो
रुद्रप्रयाग। पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने परेड की सलामी लेने के बाद जवानों की ड्रिल का निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को मार्च, ड्रिल और कानून व्यवस्था ड्यूटी से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। साथ ही शस्त्रों की हैंडलिंग, रखरखाव और उपयोग संबंधी जानकारी भी दी गई। परेड के बाद एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन की बैरक, मेस और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद