फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पेंशन संबंधी शिकायत पर करें कार्रवाई

Fri, 19 Jun 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सभागार में आयोजित जन जन की सरकार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पेंशन से संबंधित एक शिकायत दर्ज हुई जिस पर संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किरण नौटियाल, संपत सिंह नेगी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्राची सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें