फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवितार ऑटो पार्ट्स में हुई लूट का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस टीम को सम्मानित करते कंपनी के अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सात दिन पहले सवितार ऑटो कंपनी में सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूटने का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सामान, बाइक और लूट में प्रयुक्त पिकप भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों के फरार दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 दिसंबर की रात शिमला पिस्तौर स्थित सवितार ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर आटो पार्ट्स के 60 नग, कंप्यूटर, सुरक्षा गार्ड की बाइक और दो मोबाइल लूट लिए थे।
एचआर मैनेजर पारितोष शाह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर सीओ अमित कुमार की अगुवाई में टीमें गठित कर खुलासे के लिए लगाई गई थी। जांच में वारदात में लिप्त बदमाशों के बरेली के होने का पता चला था। यह भी जानकारी मिली थी आरोपी बरेली कोर्ट परिसर के आसपास की दुकानों में लूटा माल बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोर्ट परिसर बरेली के पास से रवि सिंह और उसके भाई ओमवीर सिंह निवासी ग्राम चौबारी थाना कैंट बरेली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने लूट में लिप्तता की बात कबूलने के साथ ही दो और साथियों राशिद उर्फ पुच्चू निवासी शेरगढ़ बरेली और नईम निवासी करेली बरेली के शामिल होने की बात कही।
पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर एक कमरे में छिपाकर रखे गए 14 लाख रुपये की कीमत के लूट के 60 नग के साथ ही रवि के घर से सुरक्षा गार्ड की लूटी बाइक (यूपी 25 एस 4397) को बरामद कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त पिकप (यूपी 25बीटी 7317) भी बरामद की गई है, जिसे रवि चलाता है।
रवि है लूट की वारदात का मास्टरमाइंड
रुद्रपुर। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों भाई शातिर अपराधी है। लूट का तानाबाना रवि ने बुना था। बीते 15 मई को कंपनी से किसी वाहन में माल लोड होने के समय रवि वहां मौजूद था। उसने कंपनी में रेकी कर ली थी और सात महीने बाद वारदात को साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। माल ढोने के दौरान ही दोनों भाई साथियों के साथ मिलकर लूट, डकैती की वारदातों को अंजाम देते हैं।
किराए के कमरे में रखा था लूट का माल
रुद्रपुर। लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले रवि और ओमपाल ने बरेली के सुभाषनगर में एक पूर्व पार्षद के मकान में घटना से कुछ ही दिन पहले किराए पर कमरा लिया था। लूट की वारदात के बाद आरोपियों ने माल को पिकप से उतारकर इसी कमरे में रखा था। घटना से पहले और बाद में रवि की फोन पर मकान मालिक के बेटे से बात हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद से पूछताछ की थी। हालांकि वारदात में पूर्व पार्षद के बेटे की लिप्तता नहीं मिली।
लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य सामान होना है बरामद
रुद्रपुर। कंपनी में लाखों का माल लूटने के साथ ही बदमाश कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य सामान भरकर ले गए थे। पुलिस ने ऑटो पार्ट्स की सौ फीसदी बरामदगी कर ली लेकिन कंप्यूटर और लैपटॉप बरामद नहीं हुआ है। ये सामान फरार बदमाशों के पास होना बताया जा रहा है। बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों से लूटे गए दो मोबाइलों को भी रास्ते में फेंक दिया था।
पुलिस टीम को किया सम्मानित
रुद्रपुर। एक हफ्ते के भीतर सवितार कंपनी में हुई लूट का खुलासा करने वाली टीम को कंपनी अधिकारियों ने सम्मानित किया है। शनिवार को खुलासे के बाद कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन, कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक कुमार, एचआर हेड दीपक भट्ट, एकाउंट हेड प्रकाश जोशी ने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह और टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा टीम को डीआईजी ने पांच हजार, एसएसपी ने ढाई हजार, एसपी क्राइम और एसपी सिटी ने डेढ़-डेढ़ हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
ये रहे टीम में शामिल
कोतवाल केसी भट्ट, एसओजी प्रभारी कमाल हसन, एसएसआई भुवन जोशी, एसआई विपिन जोशी, सुधाकर जोशी, नवीन बुधानी, सतेंद्र बुटोला, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश बवाड़ी, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप, नासिर, महेंद्र और संतोष।

रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद माल।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें