फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी

Wed, 14 Oct 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

केदारनाथ/फाटा। बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का स्थायीकरण की मांग के लिए केदारनाथ में दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन व धरना जारी रहा। बुधवार को कर्मचारियों ने पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने समिति के प्रभारी को पत्र सौंपकर सात दिन में मांगों को पूरा करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि मंदिर समिति में करीब 300 कर्मचारी लंबे समय से अस्थायी रूप से सेवाएं दे रहे हैं। यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन तक इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद उनकी मांगों का लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया है। इस दौरान राजेंद्र सिंह, संदीप रावत, देवी प्रसाई, संदीप बजवाल, दलीप, अरविंद, जगमोहन, संजय सिंह, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें