फोटो
रुद्रप्रयाग। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज नगरासू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर नशे, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और पुलिस सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसओजी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप लिंगवाल और चौकी घोलतीर के कांस्टेबल रविंद्र सिंह रावत ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं साइबर फ्रॉड से बचाव, अनजान लिंक और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचने को कहा गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और उत्तराखंड पुलिस एप के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में भी बताया । संवाद