फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों का धरना 35वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को एक माह से अधिक हो गया है लेकिन उत्तराखंड सरकार व बोर्ड के पदाधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन

आचार्य संजय तिवारी के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड उन्हें किसी कीमत पर मंजूर नहीं है। सरकार ने केदारनाथ समेत चारधाम से जुड़े तीर्थपुरोहितों व हक-हकूकधारियों के हितों की अनदेखी की है, जिससे वे आहत हैं। बीते वर्ष जिस तरह से उनकी राय के बिना देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया, वह अनुचित है। इस वर्ष पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने बोर्ड पर पुनर्विचार की बात भी कही थी लेकिन तीन माह के कार्यकाल में वे कुछ नहीं कर पाए। वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवस्थानम बोर्ड अधिनियम पर रोक लगाने की बात कह चुके हैं लेकिन इस संबंध में शासन व बोर्ड की ओर से कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है। उन्हाेंने कहा कि जब तक बोर्ड को भंग नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ऋषि अवस्थी, अंकुर शुक्ला, प्रवीण शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें