रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बुधवार को एक तीर्थयात्री मुकेश सिंह (39) की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय केदारनाथ से पूर्वाह्न 11:12 बजे जिला प्रशासन को सूचना मिली थी। डॉ. धनवीर ने बताया कि मरीज को सीने में तेज दर्द है और उसकी स्थिति गंभीर बनी है। तत्काल उच्चस्तरीय उपचार की आवश्यकता को देखते हुए हेली एंबुलेंस की मांग की गई। सूचना मिलने पर यूकाडा के अधिकारियों से समन्वय कर हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई और मरीज को केदारनाथ से हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। संवाद