फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: टीईटी अनिवार्यता से राहत की जगी उम्मीद

Wed, 12 Aug 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। नियुक्ति के समय टीईटी अनिवार्य नहीं होने के बावजूद वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ऐसे शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी कराने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस पर प्राथमिक शिक्षक संगठन, शाखा अगस्त्यमुनि ने खुशी जताते हुए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने कहा कि वर्तमान में टीईटी की अनिवार्यता से शिक्षकों के सामने व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं। सरकार की पहल से शिक्षकों में नई उम्मीद जगी है। संगठन ने प्रस्ताव को जल्द अंतिम रूप देकर शासनादेश जारी करने की मांग की। शाखा अध्यक्ष अनूप नेगी, कोषाध्यक्ष नीलम बिष्ट समेत पदाधिकारियों ने भी शिक्षा मंत्री का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें