रुद्रप्रयाग। शिव शक्ति मंदिर महड़ दशज्यूला में नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंडिका के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान में मैती गांव आगर के समस्त ग्रामवासी, शिव शक्ति मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा दशज्यूला क्षेत्र के भक्त पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
आचार्य दीर्घायु काण्डपाल, रविन्द्र काण्डपाल, नवीन काण्डपाल, सतीश पुरोहित और नरेंद्र मलवाल ने अनुष्ठान की शुरुआत की। मंदिर समिति के अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी, महासचिव सुभाष सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर में कई अनुष्ठान किए जाएंगे। समिति के संरक्षक विजयपाल सिंह कठैत ने कहा कि नवरात्र हमारी आस्था, संस्कृति को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल, समाजसेवी कुलदीप रावत, प्रतिनिधि ग्राम प्रधान आगर पंकज राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद