फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कोठगी में नए शिक्षा सत्र से होगा नर्सिंग कॉलेज का संचालन

Thu, 09 Jul 2026 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में बोले कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, निवेश, पर्यटन और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर विचार रखे। जनपद के कोठगी में निर्माणाधीन नर्सिंग काॅलेज के भवन मामले पर कहा कि भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और आगामी शिक्षा सत्र से यहां शिक्षण कार्य विधिवत शुरू होगा।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में भी राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया है जिससे बड़े उद्योगपति निवेश के लिए उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हर वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है। शीतकालीन यात्रा की शुरुआत के बाद पर्यटन को पूरे वर्ष बढ़ावा मिलने लगा है। भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष होने से युवाओं का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लखपति दीदी योजना के तहत 2,83000 महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। प्रदेश में 16 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें