फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 11 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया है। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब, यात्रा में 48 दिन शेष रह गए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर 27 अक्तूबर को बंद होंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष 6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। पहले दिन से यात्रा को लेकर जो उत्साह बना है वह अब भी कायम है। बीते बृहस्पतिवार को धाम में 6232 श्रद्धालुओं के दर्शन करते ही इस यात्राकाल में बाबा केदार के दर्शन करने वालों की संख्या 11,00885 पहुंच गई है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ यात्रा ने इस बार नए आयाम स्थापित किए हैं। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें