फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों के साथ ही बैठक

Fri, 16 Jan 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। कोतवाली ऊखीमठ में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थाने में अधीनस्थ स्टाफ के साथ गोष्ठी की और पुलिस की प्राथमिकताओं और कानून व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक के बाद प्रभारी निरीक्षक ने ऊखीमठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने शीतकालीन यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर चर्चा हुई। उन्होंने स्थानीय लोगों से श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, चौकी प्रभारी चोपता सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक पूजा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें