फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा उठा

Fri, 16 Jan 2026 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, गुप्तकाशी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार ने की। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों ने कुल 49 समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें से 20 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, आवास, गौशालाओं, मुआवजा, सौर ऊर्जा सहित अन्य जनसमस्याएं प्रमुख रूप से रखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें