फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवल पर लटका ताला जल्द खुलेगा

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक में तीन वर्ष से बंद पड़ा राप्रावि खरियाल फिर से होगा गुलजार। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत देवल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पर लटका ताला जल्द खुलेगा। यहां जल्द ही 11 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हो जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने भी अभिभावकों से बातचीत कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। शून्य छात्र संख्या के कारण यह विद्यालय वर्ष 2017 में विभाग द्वारा बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

लगातार घटती छात्र संख्या के कारण वर्ष 2017 में विभाग ने विद्यालय को बंद कर ताला लटका दिया। लेकिन तीन वर्ष बाद, अब पुन: विद्यालय गुलजार होने जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ममता सकलानी व ग्रामीणों की मेहनत से विद्यालय में जल्द ही 11 छात्र-छात्राओं के प्रवेश होने वाले हैं। अभिभावक दुर्गा प्रसाद सकलानी, एनपी उनियाल, विनोद उनियाल, जेपी सकलानी, प्रकाश सकलानी, आरपी सकलानी ने बताया कि डीईओ बेसिक के निर्देश पर डिप्टी बीईओ द्वारा गांव पहुंचकर अभिभावकों से बातचीत की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रवेश लेने वाले 11 बच्चों के आधार कार्ड सौंपे। वहीं, सोमवार को संकुल प्रभारी ने पुन: स्कूल संचालन को लेकर ग्रामीणों से बातचीत कर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या के कारण बीते सात वर्षों में जनपद में 45 स्कूलों पर ताला लटक चुका है। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शिक्षण सत्र 2012-13 से 2019-20 तक जिले में 39 प्राथमिक व 6 जूनियर हाईस्कूल शून्य छात्र संख्या के चलते बंद हो चुके हैं।
तीन वर्ष पूर्व बंद किए गए राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरियाल को निदेशालय के निर्देशानुसार पुन: खोलने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यथाशीघ्र विद्यालय में शिक्षक की तैनाती कर इस शिक्षण सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। --- डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें