फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मोबाइल नेटवर्क और भू-कटाव का मुद्दा उठा

Sun, 27 Sep 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शेरसी में जिला सूचना अधिकारी केएल. टम्टा की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा/जखोली। फाटा के ग्राम पंचायत शेरसी में जिला सूचना अधिकारी केएल. टम्टा की अध्यक्षता में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव होने के कारण क्षेत्र में बेहतर मोबाइल नेटवर्क सुविधा होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने अतिवृष्टि के कारण बरसाती नालों में पानी आने से भूस्खलन एवं भू-कटाव की समस्या भी रखी।
ग्रामीण सौरभ सिंह रावत ने बताया कि उनके आवासीय भवन के समीप स्थित गदेरे में मलबा आने से उसका बहाव बदल गया है जिससे कृषि भूमि का कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने बार-बार ट्रांसफार्मर का फेस उड़ने से बिजली आपूर्ति बाधित होने, पेयजल, आवास, ग्राम पंचायत भवन की मरम्मत तथा सोलर लाइट की व्यवस्था सहित 13 समस्याएं दर्ज कराईं। जिला सूचना अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं मांगों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शेरसी वीरेंद्र प्रसाद, अरुण भरतरी, कुदरत राणा, खुशीराम, आशुतोष कुर्मांचली सौरभ रावत, अक्षय नौटियाल, कुसुम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर जखोली ब्लॉक के ग्राम कोठियाड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोहनलाल आर्य ने समस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण चेता देवी ने मयाली-गुप्तकाशी मोटरमार्ग पर शिवालय गेट से डांडाधार तक नालियां बनाने की मांग की। ग्राम प्रधान पवन सिंह ने जखोली विद्युत सब स्टेशन पर बांगर और लस्या की विद्युत लाइनों के लिए टी-प्वाइंट बनाने तथा प्राथमिक विद्यालय की जीर्ण-शीर्ण छत की मरम्मत की मांग रखी। उन्होंने पौंणगाड़-पौंणजोली-कोठियाड़ा पेयजल लाइन पर बरसिर में अवैध कनेक्शन हटाने आदि की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें