फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भूस्खलन से सिरोहबगड़ में बंद होता रहा हाईवे

Sun, 27 Sep 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। बारिश के कारण सिरोहबगड़ में रविवार को दिनभर पहाड़ी से भूस्खलन होता रहा जिससे रुक-रुक कर आवाजाही हुई। मगर अधिकांश समय ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद रहा।
विज्ञापन

रविवार को सिरोहबगड़ में भूस्खलन के कारण मलबा आता रहा । जेसीबी की मदद से एनएच लोनिवि ने दोपहर साढ़े 12 बजे मलबा हटाते हुए कुछ देर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। मगर फिर एक बजे के बाद मलबा आने के कारण हाईवे बंद हो गया। काफी देर तक यहां दोनों ओर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। कई वाहन छांतीखाल होते हुए डुंगरीपंथ पहुंचे तो कई वाहन खेड़ाखाल होते हुए खांकरा पहुंचे। सुबह से ही यात्री एवं स्थानीय लोगों को सिरोहबगड़ में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मलबा गिरने के कारण यहां आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि यहां पर्याप्त जेसीबी लगाई गई है जो मार्ग खोलने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें