फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बीमा प्रीमियम का 20 प्रतिशत सरकार करेगी वहन

Fri, 19 Jun 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के बीमा प्रीमियम का 20 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। मंत्रिमंडल के इस निर्णय पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया। विधायक ने कहा कि घोड़ा-खच्चर संचालकों की इस मांग को उन्होंने गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाया था। इस फैसले से हजारों घोड़ा-खच्चर संचालकों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके हितों की सुरक्षा भी होगी। वहीं घोड़ा-खच्चर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी कुंवर सजवाण ने कहा कि बीमा प्रीमियम में सरकारी हिस्सेदारी से संचालकों को राहत मिलेगी। साथ ही यह निर्णय यात्रा से जुड़े परिवारों के लिए लाभकारी साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें