फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: छात्राओं ने नंदा देवी राजजात गीत, राजस्थानी नृत्य की दी प्रस्तुति

Sun, 05 Apr 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चमस्वाड़ा में 60 वर्ष बाद पहली बार हुआ वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। ब्लॉक अगस्त्यमुनि के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमस्वाड़ा की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी। मगर इस बार पहली बार स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वीर सैनिकों की शौर्य दीवार पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने नंदा देवी राजजात गीत, राजस्थानी नृत्य, देशभक्ति गीत, कविता और एकल प्रस्तुतियां दीं। स्कूल प्रबंधन समिति का झुमैलो नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर ग्राम के पूर्व प्रधानों और वर्तमान जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न सिंह नेगी ने विद्यालय के लिए चहारदीवारी निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने और लगभग ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में कक्षा 5 पास करने वाले 9 छात्र-छात्राओं और पूर्व विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका पूनम भट्ट ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान संपन्न सिंह नेगी, संतोष रावत, त्रिभुवन चौहान, यशवंत सिंह बुटोला, मनोज रावत, दशरथ सिंह, भरत सिंह नेगी, लक्ष्मण बुटोला आदि सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें